कर्मचारियों की मनमानी और जाति प्रमाण पत्र नहीं मिलने को लेकर युवा खरवार महासभा ने किया बैठक!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

युवा खरवार महासभा बिहार के तत्वाधान में समतल खरवार समुदाय के लोगों ने रविवार को एक बैठक किया। यह बैठक उक्त समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री समाधान यात्रा में शामिल होकर अंचल एवं अनुमंडल स्तर के कर्मचारियों द्वारा मनमाने ढंग से जाति प्रमाण पत्र न मिलने की शिकायत को लेकर की। यह बैठक भभुआ शहर के हर बार भवन में आयोजित किया गया। समतल खरवार समुदाय के लोगों ने बैठक की देखरेख की। बैठक की अध्यक्षता शंकर सिंह खरवार और संचालन पंचदेव खरवार ने किया। बैठक में शामिल होकर समतल

भूभाग के खरवार समाज ने मुख्यमंत्री की होनेवाली समाधान यात्रा में शामिल हो अंचल एवं अनुमंडल स्तर के पदाधिकारियों के मनमाने ढंग से जाति प्रमाण पत्र के लगातार निरस्त किए जा रहे आवेदनों को गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श करते हुए इस मामले की जानकारी बिहार सरकार से अवगत कराने हेतु मिलकर ज्ञापन सौंप कर न्याय के मांग की गुहार का निर्णय लिया गया। उक्त आशय की जानकारी जिलाध्यक्ष सुनील कुमार द्वारा दी गई। मौके पर मंगल खरवार पूर्व मुखिया, जिला सचिव मनोज सिंह खरवार, विनोद खरवार, पारसनाथ खरवार, संतोष खरवार, राहुल खरवार, प्रवीण खरवार, शर्मा खरवार, ससमेत काफी संख्या में खरवार समाज के लोग मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment