पंकज कुमार जहानाबाद
जहानाबाद पहुंचे डिहरी के राजद विधायक फतेह बहादुर ने प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने राम चरित्र मानस का कुछ अंश का विरोध किया था। राजद विधायक ने कहा कि रामचरित्र मानस गलत नहीं है लेकिन उसका कुछ अंश मनुवादी नजर आता है। जिस का विरोध किया गया है। हमलोगों उनके बयान का पुरजोर तरीके से समर्थन करता हूँ।

दरअसल 01 फरवरी को पटना के बाबू सभागार में मनाई जाने वाली जगदेव बाबू की शताब्दी समारोह का न्योता देने जहानाबाद आये थे। इस दौरान सर्किट हाउस में अपने कार्यकर्ताओं से मिलकर पटना में आयोजित जगदेव प्रसाद की जयंती में शामिल होने के लिए अपील करते हुए कहा कि यह जयंती ऐतिहासिक होगी उन्होंने कहा कि जहानाबाद जिले के कोने-कोने से इस जयंती में भारी संख्या में लोग भाग लेने के लिए पहुंचेंगे।
Byte – फतेह बहादुर, राजद विधायक




