बरौनी रिफाइनरी द्वारा निर्मित 50 बेड के मेडिकल वार्ड का गिरीराज सिंह ने किया लोकार्पण!

SHARE:

बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में बरौनी रिफाइनरी के सीआरएस फंड से करीब पौने पांच करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 50 वेड के बाल चिकित्सा वार्ड का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने फीता काट कर किया। बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की पहल पर बरौनी रिफाइनरी के दौरान सदर अस्पताल परिसर में 50 बेड का अत्याधुनिक चिकित्सा वार्ड का निर्माण कराया गया है जिसका उद्घाटन आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ विधायक कुंदन कुमार, राजकुमार सिंह, ईडी आरके झा, मेयर पिंकी देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस बाल चिकित्सा वार्ड में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मशीन को लगाया गया है जिससे बच्चों का इलाज किया जाएगा। उद्घाटन के साथ ही भवन को सदर अस्पताल के सिविल सर्जन को सौंपा गया है। इस वार्ड में आईसीयू की भी सुविधा उपलब्ध है।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय के विकास के लिए जो काम श्री कृष्ण सिंह ने की थी उस को आगे बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जा रहा है ।बेगूसराय में 50-60 हजार करोड़ की विकासात्मक कार्य योजना धरातल पर चल रहा है। बेगूसराय में बरौनी रिफायनरी का विस्तारीकरण हो पेट्रोकेमिकल की स्थापना हो या गंगा पर रेल और पुल हो । हर काम जो श्री बाबू ने किया था उसको आगे बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा किया जा रहा है । सदर अस्पताल में बिहार का यह पहला 50 वेड का बच्चे का वार्ड बनाया है जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और इससे लोगों को फायदा होगा।
बाईट- गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री

Join us on:

Leave a Comment