6 घंटे के अंडर वैशाली पुलिस ने डकैती में शामिल सभी 6 डकैतों को हथियार समेत दबोचा!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

हाजीपुर–वैशाली पुलिस ने महज 6 घण्टे के अंदर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाला सभी डकैत को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल महुआ थाना के कनहोली बाजार में कल सरेशाम एक बड़ा किराना दुकान में 6 की संख्या में हथियार से लेश डकैत ने डकैती की घटना को अंजाम देने पहुँचा था,हथियार के बल पर दुकान के अंदर दुकानदार समेत उसके परिजन को बंधक बना कर डकैती की घटना को अंजाम दिया।जिसकी पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने घटना की खबर मिलते ही घटना स्थल पर पहुँच कर जांच में जुट गई,ओर सीसीटीवी के आधार पर सभी डकैत को 6 घण्टा के अंदर डकैती के समान सहित गिरफ्तार कर लिया।पकड़ा गया सभी डकैत महुआ थाना इलाके का रहने वाला है।

पुलिस ने गिरफ्तार डकैत के पास से दो देशी कट्टा,2 जिंदा कारतूस ,3500 सो रुपये, घटना में प्रयुक्त 2 वाइक को भी जब्त किया गया है। वैशाली एसपी श्री मनीष ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए कहा वैशाली पुलिस के लिये यह बड़ी कामयाबी है, घटना के 6 घण्टे के अंदर सभी की गिरफ्तारी हो गई है। इस घटना के उद्भेदन में लगे सभी पुलिस पदाधिकारी ओर पुलिसकर्मी को सम्मानित किया जायेगा।
वाइट– श्री मनीष,एसपी, वैशाली

Join us on:

Leave a Comment