पंकज कुमार जहानाबाद।
जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा आज समाहरणालय परिसर से भूकम्प सुरक्षा सप्ताह* के अवसर पर आमजनों को जागरूक करने हेतु चेतना रथ* को हरी झंडी दिखाकर जिले सभी प्रखंडों के लिए रवाना किया गया।
जहानाबाद जिले में ‘‘भूकम्प सुरक्षा सप्ताह’’ के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। भूकम्प सुरक्षा सप्ताह का आयोजन दिनांक 15 जनवरी से 21 जनवरी तक मनाया जा रहा है, जिसके तहत् आमजनों को भूकम्प के प्रकोप से बचने हेतु आज समाहरणालय परिसर से चेतना रथ को रवाना किया गया, जिसके माध्यम से सभी प्रखंडों में लोगों को जागरूक किया जाएगा। भूकम्प सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर जिले के महत्वपूर्ण स्थानों पर होर्डिंग एवं फ्लैक्स के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया है।





