Search
Close this search box.

धोनी का वो कैच जो ये साबित करता है खेल के लिए उम्र की कोई सीमा नही,thelankadahan

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपनी करतब का लोहा मनवाया है। उन्होंने दुनिया का बेस्ट विकेटकीपर माना जाता है, जिसे उन्होंने आईपीएल के सातवें मैच में फिर से सही साबित कर दिया है। दरअसल धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हवा में उड़ते हुए एक शानदार कैच लिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके तारीफों की झड़ी लग गई। बता दें कि, आईपीएल में धोनी चेन्नई के कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में टीम इस बार एक मैच जीती है और एक में हारी है।

मैच में दौरान धोनी ने दिल्ली की पारी के 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर यह शानदार कैच लिया। सैम करन की गेंद पर दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर थर्ड मैन की ओर शॉट खेलना चाह रहे थे। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर पीछे की ओर गई। धोनी ने दाई ओर हवा में तेजी से छलांग लगाई और लपक कर  कैच ले लिया।धोनी की यह तेजी देखकर श्रेयस अय्यर और हर कोई  हैरान था। वे 22 गेंद पर 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। धोनी के इस कैच ने उन्हें बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें