तिलक समारोह में बदमाशों ने युवक की पीट पीट कर हत्या की!

SHARE:

:* रवि शंकर अमित!


बेगूसराय में दबंग का दबंगई एक बार फिर देखने को मिला जहां दबंगों ने तिलक समारोह में घुसकर जमकर किया बवाल। जब इसका विरोध पीड़ित परिवार के द्वारा किया गया तो इसी से नाराज होकर दबंगों ने एक युवक को पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा पंचायत 1 की है। मृतक युवक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा 1 पंचायत के रहने वाले रंजीत राय का पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में मृतक के पिता रंजीत राय ने बताया है कि बीती रात अपने भातिजा का तिलक समारोह चल रहा था। तभी गांव के ही दो युवक आया और उसे तिलक समारोह में गाली गलौज और बवाल करने लगा। उन्होंने बताया कि गाली गलौज और बवाल का विरोध किया तो इसी से नाराज होकर दबंगों ने पहले मेरे दुकान को तोड़फोड़ कर रहा था जब इसका विरोध किया गया तो इसी से नाराज होकर दबंगों ने ईटा पत्थर से मेरे पुत्र को पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है वही शादी का खुशी गम में मौत के बाद तब्दील हो गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है साथ ही साथ सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक मनीष कुमार कंपटीशन का तैयारी करता था।
बाइट_ रंजीत राय पिता

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें