मुख्यमंत्री ने बिहटा के विशुनपुरा में हुये सड़क हादसे में बच्चों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना, 22 नवम्बर 2024 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पटना जिले के बिहटा के विशुनपुरा में ट्रक और ऑटो की टक्कर में बच्चों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है और मैं इससे मर्माहत हूँ।

मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में घायल लोगों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें