रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाना महिला को पड़ा भारी, पुलिस ने लिया हिरासत में!

SHARE:

नवादा / सोनू सिंह ।

सोशल मीडिया पर लाइक पाने रील बनाने का शौक एक महिला को रेल पुलिस तक ले गया. नवादा रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे ट्रैक पर अनधिकृत रूप से प्रवेश कर वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में रेल पुलिस ने कार्रवाई की.वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच कर महिला की पहचान की और उसकी तलाश शुरू की. इसके बाद 12 अक्टूबर को महिला ने रेल पुलिस के कहने पर आत्मसमर्पण कर दिया. बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया.आरपीएफ नवादा के थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि 12 अक्टूबर को संबंधित महिला ने आत्मसमर्पण किया. महिला ने भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा नहीं करने की बात कही. इसके बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया. मौके पर आरपीएफ जवान कुमार गौरव और जीआरपी महिला पुलिसकर्मी सीमा कुमारी मौजूद थीं।

Join us on: