आर्थिक परिस्थितियों से जूझ रहे लोगों के लिए सामुदायिक किचन बना वरदान!

SHARE:

सुजीत संग रुपेश की रिपोर्ट:

लखीसराय। कोरोना काल में आर्थिक परिस्थितियों से जूझ रहे लोगो के लिए सरकार के द्वारा सामुदायिक किचन की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले इसके लिए प्लस टू मननपुर उच्च विद्यालय मननपुर में इसकी शुरुआत जिलाधिकारी के आदेश और सरकार के निर्देश पर निर्धन, निशक्त, असहाय के लिए चानन अंचल अंतर्गत किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह और अंचलाधिकार सदानंद वर्नवाल ने मननपुर बाजार और आस पास के इलाके में प्रचार – प्रसार का काम किया। इनके अथक प्रयास से रोजाना अधिकाधिक लोग लाभ ले रहे है। 12 मई को इसकी शुरुआत की गई है जिसमे इसका समय दोपहर ग्यारह से बारह और शाम पांच से छह बजे रखा गया। खाने से दाल चावल और सब्जी को शामिल किया गया। इसके उपरांत बीते तीन दिनों के उपरांत पाया गया कि सुबह से शाम तक में अधिकाधिक लोग शामिल होते नजर आ रहे हैं। आपसी संवाद करते हुए कुछ लोग ने बताया कि खाना बहुत अच्छा है इसके लिए मैं सरकार को धन्यवाद देता हु। बता दें कि इसकी सफलता के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह और अंचलाधिकारी सदानंद वर्नवाल ने अथक प्रयास किया। यहां तक कि इन्होंने खुद अपने हाथों से भोजन को बाटने का भी काम किया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें