ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
वैशाली:- लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सररिया पंचायत के वार्ड सं-05 में बूटन राय के पुत्र संजय राय ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया. घटना के बारे में मृतक की पत्नी रेखा देवी ने बताया कि संजय राय ने अपने पिता बूटन राय से दस धुर जमीन अलग घर बनाने की मांग की थी. जिसको लेकर चार दिन पहले उसके पति संजय राय की लाठी डंडे से बुरी तरह पिटाई उनके पिता, माता और बहन ने कर दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने झगड़ा तो छुड़ा दिया, परन्तु संजय राय ने कब, कैसे और कहां जहर खाया इसका नहीं है. जब मुंह से झाग आने लगा तो परिजन ही वैशाली थाना क्षेत्र के कनिया चौक इलाज के लिए ले गये. लेकिन ठीक नहीं होने पर लालगंज बाजार के डॉ. सियाराम राय के क्लिनिक में ले गये. वहां से चिकित्सक ने पीएमसीएच पटना ले जाने की सलाह दी. हलाकि इसी दौरान सोमवार की रात उक्त क्लिनिक में ही संजय राय की मौत हो गई. जिसके बात मृतक के पिता वहां से फरार हो गये.

जब शव घर पर सररिया लाया गया तो वहां किसी भी ग्रामीण ने शव को उठाने से मना कर दिया. क्योंकि बूटन राय के कृत्य से ग्रामीण भी पीड़ित थे.
मंगलवार के दिन सररिया पंचायत के मुखिया पति लखिंद्र प्रसाद यादव पहुंचे और पुलिस को सूचित किया. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. मुखिया पति के समझाने बुझाने पर ग्रामीण शव को दाह संस्कार के लिए ले गये. मृतक के पिता के खिलाफ थाने में आवेदन दिया गया है. बूटन राय अभी भी फरार है.




