अभिषेक कुमार की रिपोर्ट
गया। गया जिले के खिजरसराय प्रखंड में यशवंत उच्च विद्यालय के प्रांगण में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के समापन में देर शाम जाप सुप्रीमो पप्पू यादव पहुंच कर पुरस्कार वितरण किया। मीडिया से बात करते हुए जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने केंद्र की सरकार पर जमकर निशाना साधा। पप्पू यादव ने कहा भाजपा पर जमकर कटाक्ष किया कि भाजपा सरकार तोड़ने की साजिश कर रही है सुधाकर सिंह और जगदानंद सिंह भाजपा के एजेंट है। पप्पू यादव ने कहा कि रामचरितमानस पर बोलने के बजाय उन्हें शिक्षा प्रणाली की व्यवस्था मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। महागठबंधन में कोई दिक्कत नहीं होगी, अनुशासन बनाए रखना ही होगा

इस मौके पर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार कन्हैया, जिलाध्यक्ष विनोद मरांडी, प्रेम कुमार, अविनाश कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
बाईट पप्पू यादव जाप सुप्रीमो
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया




