रवि शंकर शर्मा :-
प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो(PIB)
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार, पटना
•••
राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार मेला-तृतीय चरण का आयोजन 20 जनवरी,2023 को पटना सहित देश भर
**
पटना में यह कार्यक्रम अधिवेशन भवन में होगा आयोजित
**
रोजगार मेला कार्यक्रम में केन्द्रीय माल व सेवाकर एंव केन्द्रीय उत्पाद शुल्क विभाग और भारत सरकार के अन्य विभागों के नवनियुक्त कर्मियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र
**
पटना 16 जनवरी, 2023
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार मेला, तृतीय चरण का आयोजन – 20 जनवरी, 2023 को पटना सहित देश भर में होने जा रहा है। राष्ट्रीय रोजगार मेला कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित युवाओं को नियुकित पत्र वितरित किया जायगा ।





