संवाददाता :- विकास कुमार
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को विकास भवन परिसर में सुबह 10 बजे से सोलर मेला सह लोन मेला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार करेंगे। विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि योजना के तहत एक किलोवाट क्षमता के सोलर संयंत्र पर 30 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये और तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के संयंत्र पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा बैंकों के माध्यम से करीब सात प्रतिशत की रियायती ब्याज दर पर दो लाख रुपये तक का ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा। मेले में सोलर संयंत्र लगाने की प्रक्रिया, लागत, अनुदान और ऋण संबंधी जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभिन्न बैंकों और अधिकृत एजेंसियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। जिला प्रशासन ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में शामिल होकर इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
BYTE :- विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार




