अवैध खनन पर एसएसपी सख्त, दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बरिय एस पी योगेन्द्र कुमार ने अवैध मिट्टी खनन या बालू खनन करने वाले के विरुद्ध जिले के सभी पुलिस थाना को निर्देश देते हुए सख्त कारवाई करने का चेतावनी जारी किया है। एस पी ने बताया है की बांध या खेत मे अवैद्ध मिट्टी खनन करने वाले के बिरुद्ध मामला दर्ज कर ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। वर्षात के समय पुलिस की जबाबदेही बढ जाती है। हाल के दिनों मे जिले के मधेपुर थाना क्षेत्र मे बांध के नजदीक कुछ लोग बालू खनन का कार्य कर रहा था। जिसे पुलिस द्वारा रोके जाने पर बालू माफिया द्वारा पुलिस के उपर ट्रेक्टर एवं जेसीबी दौरा कर हमला करने की कोशिश किया गया था। ऐसा करने वाले के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्वाई करते हुए ट्रेक्टर एवं जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आगे एस पी ने बताया है कि जिले के किसी भी थाना क्षेत्र से आवैद्ध खनन की बात सामने आती है तो पुलिस कार्वाई किया जाएगा। यदि जरूरत परी तो खनन पदाधिकारी को भु मौके पर बुला कर सहयोग दिया जाएगा। एस पी के द्वारा अवैद्ध मीट्टी या बालू खनन के विरुद्ध सख्ती के बाद जिले भर मे खनन माफियाओं मे हरकंम्प दिखाई दे रहा है।

Join us on: