पंकज कुमार जहानाबाद।
माले नेता ने उत्पाद विभाग के द्वारा शराब के नाम पर गरीब दलितों पर की जा रही दमनात्मक कार्यवाही की घोर निंदा करते हुए जिलाधिकारी से इस और ध्यान देने की अपील की है डिटेल्स इस प्रकार है – मनोज बिंद,बसंत बिंद, ग्राम-सलेमापुर, प्रखंड – जहानाबाद ग्रामीण यह दोनो आदमी काम करने के लिए लेवर लाने के लिए बगल के गांव चंथरिया गये हुए थे।इस पर उत्पाद विभाग के थाना पकड़कर थाना लेकर आयी और एफ,आई आर करके कोर्ट भेज दिया है। इस पर मुझे कहना है कि वह दोनों आदमी न शराब पीए हुए थे नहीं शराब बनाते हैं, नहीं शराब बेचते हैं।फिर भी पुलिस गिरफ्तार कर लिया यह सरासर उत्पाद विभाग और पुलिस गरीब जनता के उपर खुलेआम गुंडागर्दी कर रही है जिला प्रशासन के सहारे पुलिस गरीब जनता पर दमन और अत्याचार करने पर तुली हुई है । हमारी पार्टी।

जिला प्रशासन से मांग करती हैं कि जल्द से जल्द दोनों आदमी को छोडा जाए। अन्यथा हमारी पार्टी भाकपा-माले उत्पाद विभाग और पुलिस, प्रशासन के खिलाफ आगे धारदार आंदोलन चलाएगी ।
पंकज कुमार जहानाबाद।
खाद में मनमानी वसूली करने वाला डीलरों पर कार्रवाई की मांग ।माले
हुलासगंज में ₹350 रुपया बोरा बेचने वाले डीलर चुन्नू शर्मा को माले नेता कामरेड दिलीप बिंद ने घेराव करके किसानों को प्रति बोरा कि दर से 50,50 रुपया लौटवाया।
भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य कामरेड दिलीप बिंद आज हुलासगंज में किसानों को लूटने वाला डीलर चुन्नु शर्मा को घेरा । प्रति बोरा ₹350 रुपया की दर से बेचने पर आपत्ति जताया तथा प्रखंड के पदाधिकारियों को भी सूचित किया। माले नेता दिलीप बिंद के साथ सैकड़ों की संख्या में आंदोलन में लगभग 45 किसानों को प्रति बोरा 50, 50 रुपए की दर से लौटाया गया। तथा अन्य किसानों को पुनः ₹300 रुपया प्रति बोरा कि दर से बेचा जाने लगा किसान बटाईदार त्राहिमाम कर रहे हैैं। खाद्य के लिए 10 से 15 किलोमीटर भी भटक रहे हैैं। खाद विक्रेता मनमानी कीमत वसूल रहे हैैं। इसमें कृषि पदाधिकारी भी भारी मनमानी और कमीशन खोरी पर उतरे हुए हैं। उन्होंने मांग किया है कि मनमानी रेट पर बेचने वालों डीलरों पर केस दर्ज किया जाए। उनकी लाइसेंस रद्द किया जाए। तथा प्रायाप्त मात्रा में किसानो, बटाईदारों को खाद उपलब्ध कराया जाए।




