रिपोर्ट :- संतोष चौहान
सुपौल :- जिले में डायरिया की रोकथाम एवं लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को सुपौल सदर अस्पताल परिसर से “डायरिया से डर नहीं” अभियान के तहत सिविल सर्जन डॉ० बी०एस० झा ने PSI India एवं Kenvue के सहयोग से संचालित प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सिविल सर्जन ने बताया कि यह प्रचार वाहन जिले के हाई-रिस्क प्रखंडों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को डायरिया से बचाव, स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल के उपयोग तथा समय पर ओआरएस और जिंक के सेवन के प्रति जागरूक करेगा।
इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ० ममता, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० ए० एस० पी० सिन्हा, डीएम एंड ई शशि भूषण प्रसाद, डीसीएम अभिषेक आर्या, आरआरटी डॉ०आनंद शर्मा, अस्पताल प्रबंधक अभिनव आनंद, PSI India के मैनेजर प्रदीप कुमार सिन्हा, फील्ड प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सतीश कुमार, JSI के डीसी नीरज कुमार सहित जिला स्वास्थ्य समिति, जिला प्रतिरक्षण कार्यालय के कर्मी, नर्सिंग छात्र-छात्राएं एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को डायरिया से बचाव, साफ-सफाई अपनाने तथा बच्चों में दस्त होने पर तुरंत ओआरएस और जिंक का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया।



