रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र स्थित रेखा पेट्रोल पंप के समीप दरभंगा जयनगर एन एच 527 बी पर गुरुवार को देर साम एक दिल दहला देने वाली सरक हादसा मे जहां एक 4 वर्षीय मासूम प्रिंस कुमार की दर्दनाक मोत हो गई, वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है की तेज रफ्तार ट्रक चालक का ट्रक पर नियंत्रण नही रहा और वे बाइक मे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना भयंकर रूप से मारा गया की बाइक पर सवार मासूम की परखच्चे उर गए और वे मौके पर ही दमतोर दी। वही दो लोग गंभीर रुप से घायल हो सरक पर गीर परें। घटना के बाद लोगो की भीर मौके पर जमा हो गई। लोगो ने बिना देर किए घायल अधेर की गंभीर स्थिती को देखते हुए उठाकर इलाज के लिए नजदीक के जयनगर अनुमंडलीय अस्पताल पहूंचाया। जहां 55 वर्षीय उदिश यादव की गंभीर स्थिती को देखते हुए डाॅक्टर शैलेन्द्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र मे कुछ देर के लिए अफरा तफरी फैल गया। आक्रोषित लोगो ने सरक पर आग जला कर यातायात को ठप्प कर दिया। लोगो ने मुआवजा के साथ ही ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की मांग प्रशासन से करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही दुर्घटना स्थल पर जयनगर थाना पुलिस बिना देर किए मौके पर पहूंच कर लोगो को समझा बूझा कर स्थित को नियंत्रित करने का प्रयास करने लगें। कूछ देर के मशक्कत के बाद पुलिस आक्रोषित लोगो को समझाने मे कामयाब हो सकी। जिसके बाद पुलिस द्वारा मासूम के शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दीया गया। इस के साथ ही अती व्यस्त मानी जाने वाली एन एच 527 बी पर पून: यातायात दूबारा से बहाल हो सका। हादसा के शिकार 4 वर्षीय मासूम प्रिंस कुमार के साथ ही 55 वर्षीय उदिश यादव एवं 35 वर्षीय अनिल यादव की पहचान छपराढी, वार्ड 08, थाना खजौली,जिला मधुबनी के रूप मे बताया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित के परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है। वही घटना जानकारी मिलते ही पूरे गांव मे मातमी सन्नाटा पसरा परा है।



