पंकज कुमार जहानाबाद
जहानाबाद नगर परिषद के नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत नगर परिषद कार्यालय में एक स्वागत समारोह का आयोजन कर की गई। इस मौके पर नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद रूपा देवी एवं उप मुख्य पार्षद पिंटू रजक ने सभी वार्ड पार्षदों का बुके एवं माला देकर स्वागत किया। इस मौके पर उप मुख्य पार्षद पिंटू रजक ने उपस्थित वार्ड पार्षदों को संबोधित करते हुए

कहा कि हम लोगों को जो जिम्मेवारी जहानाबाद के विभिन्न वार्डों के मतदाताओं ने सौंपा है हम लोगों का प्रयास होगा कि मतदाताओं के आशा के अनुरूप हम लोग काम करें, और आने वाले दिनों में जहानाबाद को एक सुसज्जित जहानाबाद बनाएं।
बाइट पिंटू रजक उप मुख्य पार्षद।




