नवादा के युवक की झारखण्ड में हत्या, रजरप्पा गया तो फिर वापस नहीं लौटा!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

अकबरपुर के युवक की झारखंड में हत्या, कुआं में मिला शव, रजरप्पा के लिए दोस्तों के साथ निकला था, वापस नहीं लौटा

नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के नोनाय गांव के युवक की झारखंड में हत्या कर दी गई। मृतक सूरज कुमार उपेंद्र सिंह का पुत्र था।

बताया जाता है 10 जनवरी को वह अपने 5 दोस्तों गोपाल कुमार दखिन गांव, शशि कुमार मीरगंज, राजा कुमार बैजनाथपुर, अंशु कुमार कारी सोबा और पियूष कुमार बैकुंठपुर के साथ गया जिले के वजीरगंज से रजरप्पा के लिए निकला था।

11 जनवरी को सभी दोस्त घर लौट आए लेकिन सूरज नहीं लौटा। 12 जनवरी को पिता और परिजन खोजबीन करने लगे।
दोस्तों ने पूछताछ में बताया की वे लोग रजरप्पा से लौट रहे थे तब सूरज का पियूष के साथ एबीसी पेट्रोल पंप पर विवाद हुआ था। जिसके बाद सूरज को छोड़कर हमलोग लौट आए।

दोस्तों की इस जानकारी के बाद पिता उसके उस 3 दोस्तों को साथ लेकर 13 जनवरी को फुसरो (झारखंड)गए जहां उन लोगों ने साथ में खाया पिया था। सभी ने उस इलाके में खोजबीन किया लेकिन अता पता नहीं चला

14जनवरी को मां गुड्डी देवी द्वारा वजीरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई

15 जनवरी को बेरमो इलाके में युवक का शव एक कुआं में पाया गया।
इस बाबत युवक के परिजनोऊ का कहना है कि दोस्तों ने ही उसकी हत्या कर शव को कुआं में डाल दिया।

फिलहाल, इस घटना के बाद घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

शव को झारखंड से गांव लाया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment