सीएम के सभास्थल का निरिक्षण करने जा रहे डीएम एसपी के काफिले को ग्रामीणों ने रोक कर किया बवाल!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

जहानाबाद सदर प्रखंड के मांदिल पंचायत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा कल यानि मंगलवार को होना है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने जाने के दौरान डीएम एवं एसपी के काफिले को जोगा बीघा गांव के ग्रामीणों ने रोक कर जमकर बवाल काटा। हालांकि सुरक्षा गार्ड ने किसी तरह आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर कर अलग

कराया। जोगा बिगहा के ग्रामीणों का कहना था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा कर रहे हैं और हम लोगों के समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने साफ तौर पर कहा कि गांव में नहीं तो नाली का निर्माण कराया गया है और ना ही गली का पीसीसी कराया गया है। ऐसी स्थिति में हम लोगों को नाली के पानी के निकासी को लेकर परेशानी बढ़ी हुई है। नाली का गंदा पानी गलियों में पसरा रहा है। ग्रामीणों ने साफ तौर पर कहा कि अगर तत्काल इस ओर सार्थक कदम नहीं उठाया गया तो मंगलवार को होने वाले मुख्यमंत्री के

कार्यक्रम के दौरान सीएम के काफीले को भी रोका जाएगा। इधर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आप लोग लिखित पत्र मुझे दें। निश्चित रूप से नली एवं गली का कार्य कराया जाएगा।
Byte – आक्रोशित ग्रामीण,
आक्रोशित ग्रामीण
रिची पांडे, जिलाधिकारी,जहानाबाद।

Join us on:

Leave a Comment