अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के खोरहरा काली मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में एक साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों की निगाह जब साइकिल सवार घायल व्यक्ति पर पड़ी तो लोगों के द्वारा घटना की सूचना रामगढ़ थाना अध्यक्ष राम कल्याण यादव को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रामगढ़ पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर रामगढ़ थाने लाया गया। जहां पर आगे की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। मृतक की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के कैथिया गांव निवासी 40 वर्षीय घुरहू चौधरी के रूप मे की गई ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें