रिपोर्ट – अमित कुमार
रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान देने के बाद चौतरफा घिरे मंत्री चंद्रशेखर के समर्थन में आखिरकार उनकी पार्टी उतर आई है। इस मामले पर दो दिनों तक आरजेडी ने चुप्पी साधे रखी, लेकिन आखिरकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह उनके समर्थन में उतर आए हैं। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने चंद्रशेखर को आश्वस्त किया है कि, पार्टी उनके बयान के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा है कि, आज शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर साथ खड़े हैं और मैं चंद्रशेखर को आश्वस्त करना चाहता हूं कि पूरी पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है और कमंडल वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।





