प्रशान्त कुमार / चंद्र किशोर -बेगूसराय
बेगूसराय :- बखरी नगर परिषद के मुख्य पार्षद उप मुख्य पार्षद समेत निर्वाचित प्रतिनिधियों को डीटीओ राजेश कुमार सिंह के द्वारा शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ससमय नव निर्वाचित मुख्य पार्षद गीता कुशवाहा, उपमुख्य पार्षद ज्ञानती देवी के अलावे नगर परिषद के सभी एक से लेकर 27 वार्डों में विजयी पार्षद क्रमश: पिंकी देवी, आलम आरा, शिवनारायण दास, काजल कुमारी, अमृता कुमारी, अभय कुमार प्रवीण उर्फ बब्बन पासवान, रूबी देवी, मो फैयाज अंसारी, उमेश पाठक, मधुसूदन महतो, ललन पोद्दार, कुंदन देवी, इजिला देवी, अनीता देवी, मंजू देवी, लक्ष्मी कुमारी, सरवरी खातून, अनारसी देवी, गायत्री देवी, निशा कुशवाहा, हीरा राम, समीर श्रवण, नेहा कुमारी, रीना देवी, मंजू देवी, चंदन चौरसिया, चंदन कुमार सहनी अनुमंडल सभागार में पहुंचे।

जहां निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता के साथ शपथ ग्रहण करवाने पहुंचे जिला से प्रतिनियुक्त अधिकारी डीटीओ राजेश कुमार सिंह के द्वारा सबों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।उनके द्वारा बारी-बारी से पहले मुख्य पार्षद गीता कुशवाहा, फिर उपमुख्य पार्षद ज्ञानती देवी को शपथ दिलाई गई।फिर एक साथ सामूहिक रूप से सभी 27 पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न करवाया गया।शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद दिखी।अनुमंडल के मुख्य द्वार पर पुलिस पदाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल प्रतिनियुक्त किए गए थे।जबकि जिस अनुमंडल सभागार में शपथ करवाया जा रहा था।उस सभागार के बाहर भी पुलिस बल उपस्थित देखे गए।जबकि अनुमंडल कार्यालय के बाहर मैदान में सभी जनप्रतिनिधियों के समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ था।जो अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का इंतजार करते दिखे।




