फतुहा में पेट्रोलपंप लूटकांड का ग्रामीण एसपी ने किया उद्भेदन, लूट के रूपये व हथियार के साथ तीन गिरफ्तार!

SHARE:

:- अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट

(फतुहा): इस वक्त की एक बड़ी खबर फतुहा थाना क्षेत्र से मिल रही है जहाँ बीते 6 जनवरी को कुछ हथियारबंद अपराधियों ने नूतन पेट्रोल पंप पर कर्मचारी से 41 हजार का लूटपाट किया था।मामले को गंभीरता से लेते हुए पटना के नवपदस्थापित ग्रामीण एसपी ने फतुहा डीएसपी राजेश मांझी के नेतृत्व में फतुहा थानाध्यक्ष और खुशरूपुर थानाध्यक्ष के साथ एक टीम का गठन कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। वहीं गुरूवार की रात्रि को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त तीन अपराधियों को लूट के रूपये व हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 1 देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस व वाहन बरामद किया गया है। वही ग्रामीण एसपी ने बताया कि बदमाशों से पुछताछ कर उनका आपराधिक इतिहास निकाला जा रहा है। सभी अपराधियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Join us on:

Leave a Comment