पंकज कुमार जहानाबाद।
भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य एवं किसान महासभा के राज्य सचिव कामरेड रामाधार सिंह, घोसी विधायक रामबली सिंह यादव, जिला सचिव श्रीनिवास शर्मा, राज्य कमेटी सदस्य कामरेड अरुण बिंद, माले नेता कामरेड वसी अहमद, जिला कार्यालय सचिव कामरेड श्याम पांडेय, खेत ग्रामीण मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष कामरेड सत्येंद्र रविदास, इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य पार्षद कामरेड मुकेश पासवान आदि नेताओं ने सोशलिस्ट नेता शरद यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ व्यापक मोर्चा कायम करने के लिए शरद यादव की आज के दौर में ज्यादा जरूरत थी। भाजपा विरोधी विपक्षी दलों की व्यापक एकजुटता ही शरद यादव के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।





