सीतामढ़ी पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व केंद्रीय मंत्री ललन सिंह,पुनौरा धाम में की पूजा-अर्चना, ब्रूड बैंक का किया उद्घाटन!

SHARE:

सीतामढ़ी। शाहिद रजा।

सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एक दिवसीय दौरा आज कई मायनों में महत्वपूर्ण रहा। मुख्यमंत्री सबसे पहले जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पुनौरा धाम पहुंचे, जहां उन्होंने माता जानकी और भगवान राम की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर के नए अस्थायी गर्भगृह में धार्मिक अनुष्ठान के बीच पुराने गर्भगृह से माता सीता और भगवान राम की प्रतिमाओं को नए गर्भगृह में स्थापित किया गया।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुनौरा धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, बिहार सरकार की मंत्री श्वेता गुप्ता, मंत्री श्रेयसी सिंह, स्थानीय जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, बीजेपी विधायक सुनील कुमार पिंटू समेत कई विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।पुनौरा धाम में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी डुमरा प्रखंड के राघोपुर बखरी पहुंचे। यहां उन्होंने सुधा के नए प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मछली पालक किसानों के लिए तैयार किए गए ब्रूड बैंक का भी उद्घाटन किया गया।ब्रूड बैंक के शुरू होने से जिले और आसपास के इलाकों के मछली पालक किसानों को गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को धार्मिक पर्यटन, दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन के क्षेत्र में सीतामढ़ी के विकास से जोड़कर देखा जा रहा है।

बाइट .. सम्राट चौधरी , CM बिहार

Join us on:

और पढ़ें