दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का मनाया गया पंचम स्थापना दिवस!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर जिले में 1 जनवरी 2023 को दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का पंचम स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर क्विज, बाद विवाद एवम निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में बक्सर एवं कैमूर के विभिन्न शाखा के बैंककर्मियों ने भाग लिया। क्विज में प्रथम स्थान भभुआ शाखा के सुमित पाठक को मिला। दूसरा स्थान शाखा प्रबंधक शाखा खदौरा के अश्वनी ट्विंकल को मिला। तृतीय स्थान क्षेत्रीय कार्यालय भभुआ के नरेंद्र कुमार ने जीता। सभी को क्षेत्रीय अधिकारी श्री विकास कुमार भगत द्वारा ट्रॉफी एवम प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अधिकारी महोदय द्वारा सभी बैंक कर्मियों एवम सम्मानित ग्राहकों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गयी और बताया गया कि नव वर्ष के शुभ अवसर पर बैंक के द्वारा आगामी दिनों में जल्द ही एक रिटेल ऋण अभियान चलाया जायेगा। वाहन ऋण, आवास ऋण एवम प्रॉपर्टी लोन सबसे न्यूनतम ब्याज दर पर प्राप्त होगा एवं बिना कोई प्रोसेसिंग शुल्क के ही त्वरित लोन दिया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment