कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
सोमवार को कैमूर जिले के चैनपुर जगदहवां डैम पर पूर्व एसपी राकेश कुमार का विदाई और नये एसपी ललित मोहन शर्मा का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व एसपी राकेश कुमार ने कहा कि पुलिस का कार्य टीम वर्क से होता है। कैमूर में मुझे दोनों मोहनिया व भभुआ एसडीपीओ सहित सभी पुलिस कर्मियों और कैमूर के लोगों का पूरा सहयोग मिला, जिससे कई कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया। इसके अलावे कई गंभीर घटना का पर्दाफाश करवाया। जगदहवा डैम पर कार्यक्रम में डीएम नवदीप शुक्ला के अलावे जिले के मोहनिया व भभुआ एसडीएम एसडीपीओ सहित जिले के सभी थानेदार मौजूद रहें। इस मौके पर डीएम नवदीप शुक्ला ने कहा कि विदाई समारोह जरूर है, लेकिन मौका खुशी का है। क्योंकि नए वर्ष में पुलिस अधीक्षक प्रमोशन करते हुए एसएसपी के पद पर बड़े जिले मुजफ्फरपुर जा रहे हैं। सेवा के दौरान बड़ी जिम्मेवारी मिलती है, जिसे ईमानदारी पूर्वक निभाना हमारी जवाबदेही होती है। जिस जिम्मेवारी को पुलिस अधीक्षक ने बखूबी निभाया। इनके कार्य करने की शैली काफी अच्छी थी। वहीं कार्यक्रम में नये एसपी ललित मोहन शर्मा का स्वागत किया गया। विदित हो कि निवर्तमान पुलिस कप्तान राकेश कुमार का तबादला मुजफ्फरपुर वरीय पुलिस अधीक्षक के पद पर हुआ है। वहीं कैमूर के नये एसपी ललित मोहन शर्मा बने हैं।




