जम्बूरी राजस्थान में भाग लेने के लिए कैमूर से 30 स्काउट गाइड रवाना!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी राजस्थान में भाग लेने के लिए कैमूर से 30 स्काउट गाइड यूनिट लीडर भभुआ से किये प्रस्थान

भारत स्काउट और गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा आयोजित 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी कैंप में कैमूर जिले से कुल 30 स्काउट गाइड यूनिटी लीडर को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना अमरेंद्र पाण्डेय, जिला सचिव भारत स्काउट गाइड कैमूर बद्री नारायण सिंह, जिला मुख्य आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से शिक्षा विभाग कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर के 18वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में भाग लेने वाले स्काउट गाइड को रवाना किए। राजस्थान राज्य के रोहट पाली जिले में आगामी 4 जनवरी से 10 जनवरी 2023 तक शिविर आयोजित होगा। इस शिविर को भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू, राजस्थान के महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि माननीय अनिल जैन राष्ट्रीय अध्यक्षभारत स्काउट गाइड संयुक्त रूप से बिधिवत उद्घाटन करेंगें। कैमूर से 18 स्काउट 02 यूनिट लीडर, 09 गाइड 01 यूनिट लीडर भाग लेंगें। कैमूर जिला से गाइडर में शोभा देवी स्काउटर में जिला संगठन आयुक्त, स्काउट दिलीप कुमार एवं सहायक जिला संगठन आयुक्त, स्काउट अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में कैमूर जिला से राष्ट्रीय जम्बूरी में भाग लेंगे। इस मौके पर उच्च विद्यालय भगवानपुर के शारीरिक शिक्षक महावीर कुमार सिंह एवं सेवा निकेतन उच्च विद्यालय बरहुली के स्काउट मास्टर सुनील कुमार सिंह एवं शिक्षा विभाग से अरुण कुमार सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रामशीष सिंह, पंकज सिंह एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। इस शिविर में भारत के सभी राज्यों के अलावा 25 देश के स्काउट गाइड शामिल होंगे जिसमें 35000 स्काउट गाइड राष्ट्रीय जम्बूरी शिविर में भाग लेंगे। शिविर में फोक डांस, फोक सोंग, झांकी, एग्जीबिशन,फूड प्लाजा ,बिहार दिवस, फिजिकल डिस्प्ले, स्टेट गेट कैंप क्राफ्ट ग्लोबल विलेज, बैंड,मार्च पास्ट,कलर पार्टी,एडवेंचर एक्टिविटीज, आदि कार्यक्रम कराए जाएंगे कार्यक्रम में कैमूर जिला का प्रदर्शन होना है।

  • प्रतियोगिता के लिए ये बच्चे हुए रवाना
    कैमूर जिला को बिहार राज्य मुख्यालय के तरफ से वीर कुंवर सिंह का झांकी का प्रदर्शन करने का जिम्मेवारी सौंपा गया है। 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जम्बूरी मैं चयनित स्काउट गाइड अटल बिहारी सिंह उच्च विद्यालय भभुआ से चंचल कुमार, टाउन हाई स्कूल भभुआ से प्रियरंजन द्विवेदी, नीरज कुमार, श्रीमती उदासी देवी उच्च विद्यालय अखलासपुर से राहुल तिवारी एवं शामुएल शिमशौन राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय भभुआ से आंचल कुमारी एवं कंचन कुमारी, उच्च विद्यालय भगवानपुर से आयुसिका कुमारी एवं शशिरंजन पाण्डेय, उच्च विद्यालय जहानाबाद कुदरा से विनायक कुमार, सेवा निकेतन उच्च विद्यालय बरहुली से माया कुमारी, मनीष कुमार गुप्ता, हिमांशु कुमार, अभय कुमार मौर्या, शारदा ब्रजराज उच्च विद्यालय मोहनिया से मनीष कुमार गुप्ता, आदर्श बालिका उच्च विद्यालय रामगढ़ से स्नेहा कुमारी, नवभारत प्लास टू विद्यालय राजेंद्र नगर देवरिया से मनीष कुमार गुप्ता एवं अर्जुन कुमार तथा स्वतंत्र दल से शिमला कुमारी, रुचि कुमारी जूही कुमारी, हेमा कुमारी, अनीस कुमार सिंह संदीप पाल, शुभम कुमार, संस्कार शेखर, भाग लेंगे।

Join us on:

Leave a Comment