एसपी ललित मोहन ने ग्रहण किया पदभार, अपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण होगी बड़ी चुनौती!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर के नये एसपी ललित मोहन ने ग्रहण किया पदभार, अपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण का बड़ी चुनौती

कैमूर के नये एसपी ललित मोहन शर्मा बनाये गये हैं। एक जनवरी के दिन नये एसपी ललित मोहन शर्मा ने कैमूर के पुराने एसपी राकेश कुमार से पदभार ग्रहण किया। राकेश कुमार का तबादला मुजफ्फरपुर में हुआ है। मुजफ्फरपुर में राकेश कुमार को एसएसपी बनाया गया है। इधर कैमूर के नये एसपी बनाये गये ललित मोहन शर्मा के ऊपर जिले में हर दिन घट रही आपराधिक घटना को लेकर एक बड़ी चुनौती है। कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र में राइसमिल गोदाम व खलिहान से धान व चावल की चोरी हो रही है। चांद ही नहीं बल्की चैनपुर थाना क्षेत्र में बीते कुछ दिन पहले करजी में आभूषण दुकान से भीषण चोरी हुई थी। वहीं कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पैक्स गोदाम से बड़े पैमाने पर 600 बोरी धान की चोरी हुई थी। यहीं कुदरा में अपराधियों ने ट्रक चालक से मारपीट के बाद नकद कैश भी छिने। वहीं अपराधियों ने ट्रक चालक से अपने मोबाइल पर ऑनलाइन पैसा भी मंगवाया गया। इस तरह कैमूर जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में सामान्य घटना से लेकर आपराधिक घटना तक घटित हुआ है। जिसको देखते हुए नये एसपी के जिम्मे कैमूर में क्राइम कंट्रोल करने के लिए एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। तभी जाकर आपराधिक घटनाओं पर लगाम लग सकेगा।

Join us on:

Leave a Comment