मछली व्यवसाई के घर घुसकर जानलेवा हमला, महिला समेत 5 घायल!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

हेड लाइन औरंगाबाद मछली व्यवसाय के घर में घुसकर जानलेवा हमला तीन युवती समेत 5 लोग घायल एक की हालत गंभीर सदर अस्पताल में चल रहा इलाज औरंगाबाद। बच्चों के साथ खेल खेल में हुए विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। इस हादसे में दूसरे पक्ष के तरफ से तीन बच्चियों समेत 5 लोग घायल हो गए। मामला सलैया थाना क्षेत्र के शहीद बिगहा गांव का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम गांव में बच्चे खेल रहे थे। उसी क्रम में बच्चे आपस में भिड़ गए। मामला को लेकर विवाद काफी बढ़ गया।लेकिन ग्रामीणों के सहयोग से मामले को सुलझा लिया गया।मामला के सलटने के बाद सभी अपने अपने घर चले गए।मगर विपक्ष के द्वारा शनिवार की रात घर में घुसकर लाठी डंडा से हमला बोल दिया गया।अचानक हुए हमले से दूसरे पक्ष के तीन बच्चे समेत 5 लोग घायल हो गए।जिन्हे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर लाया गया।मगर एक की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल लाया गया।जहां उनका उपचार चल रहा है।सदर अस्पताल में इलाज करा रहे धनंजय चौधरी ने बताया कि शनिवार की शाम खेल खेल के दौरान बच्चे आपस में लड़ पड़े और उसी बात को लेकर योगेश चौधरी और वीरेंद्र चौधरी ने घर में घुसकर हमला बोल दिया।जिससे उनके साथ साथ उनकी पत्नी सरस्वती देवी, पुत्री संजू कुमारी, बबीता कुमारी तथा सरिता कुमारी घायल हो गई।

Join us on:

Leave a Comment