बेगूसराय में मॉर्निंग वॉकर संघ ने मेयर पिंकी देवी उपमेयर अनिता रॉय समेत कई जनप्रतिनिधि को किया सम्मानित

SHARE:

प्रशान्त कुमार
बेगुसराय ब्यूरो

बेगुसराय के जिला मॉर्निंग वॉकर संघ के तत्वावधान में शनिवार को स्थानीय पनहास गार्डन एंड रिजॉर्ट में नवनिर्वाचित मेयर पिंकी देवी, उपमेयर अनिता राय, वार्ड पार्षद उमेश राय, वार्ड पार्षद गौरव सिंह राणा, पूर्व मेयर संजय कुमार, आदि का स्वागत के साथ अभिनंदन समारोह आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार विधान सभा के प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा थे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता डा नलिनी रंजन सिंह एवं मंच संचालन डॉक्टर राहुल कुमार तथा आर्यभट्ट के निदेशक प्रो अशोक कुमार सिंह “अमर” ने की।
इस अवसर पर शहर के नामचीन चिकित्सकों में डॉक्टर कमलाकांत, डॉक्टर मुरारी मोहन, डॉक्टर रंजन चौधरी, डॉक्टर उमेश सिंह, डॉक्टर संजय कुमार, डॉक्टर लीना कुमारी, डॉ धीरज कुमार, डॉ राजीव कुमार सिंह, डॉ ए के झा, डॉ श्रुति, सहित समाजसेवी विश्वरंजन सिंह राजू, भाजापा नेता सह प्रसिद्ध व्यवसायी शुभम कुमार, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय बिरेश, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग प्रमुख बिजेंद्र कुमार,अजीत कुमार चौधरी, पीयूष कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद ब्रजेश कुमार प्रिंस, प्रफुल्ल कुमार, पन्हास निवासी सुनील कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, विशाल कुमार सिंह, उपस्थित थे।
कार्यक्रम में शमा बांधने वालों में विवेकानंद इंटर कॉलेज के निदेशक अरविंद कुमार चौधरी,चंद्रशिला कुमारी, सतीश प्रसाद सिंह प्रधानाध्यापक, अशोक कुमार गौतम, पंकज कुमार सिंह, अंजनी कुमार सिन्हा, अवकाश प्राप्त इंजीनियर अशोक कुमार, अमृतेष कुमार सहित मॉर्निंग वॉकर के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment