प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में आज बदमाशों के द्वारा रिटायर्ड फौजी दंपति को घायल करने के बाद बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा घायलों से मिलने बेगूसराय पहुंचे ।घायलों से मुलाकात के बाद परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए विजय सिन्हा ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला है। विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार के नीतीश कुमार समाज सुधार यात्रा पर निकल रहे हैं लेकिन नीतीश कुमार ने समाज को बर्बाद कर दिया है नीतीश कुमार को यात्रा से पहले समाज के बर्बादी का समीक्षा करना चाहिए। बिहार में अपराध बढ़ रहा है भ्रष्टाचार बढ़ रहा है इसको समीक्षा करना चाहिए ,जिस शराब बंदी पर सीएम को अहंकार है आज गरीब लोगों को जेल का सफर करवा रहे हैं और उनके प्रशासन उनका दोहन शोषण कर धनकुबेर बन रहा है इसकी समीक्षा करनी चाहिए। एनडीए सरकार में जहां तक विकास हुआ उसके बाद से बंद हो गया है। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को ठग बताते हुए कहा कि दोनों एक दूसरे को ठगने का काम कर रहे हैं और जनता इसमें बर्बाद हो रही है। नीतीश कुमार जो करते हैं वह बोलते नहीं हैं जो बोलते हैं वह करते नहीं हैं। इनके भतीजा तेजस्वी यादव ने ही इनका नाम पलटु राम रखा है यह कब पलटी मारेंगे यह किसी को पता नहीं। राहुल गांधी को कांग्रेस के द्वारा पीएम उम्मीदवार बनाने की चर्चा पर कहा कि वह देश के नेता है इसलिए नीतीश कुमार कुछ भी कर रहे हैं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता ने अभिभावक के रूप में स्वीकार कर लिया है। सबका साथ सबका विकास हो रहा है ऐसे में एक बार फिर नीतीश कुमार पलटी मारने वाले हैं। सर्किट हाउस में विजय कुमार सिन्हा को जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस प्रेस वार्ता में पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार समेत कई भाजपा के नेता शामिल थे।
बाईट- विजय कुमार सिन्हा, प्रतिपक्ष नेता बिहार विधान सभा




