रिपोर्ट- अमित कुमार
*नव वर्ष की शुभकामनाएं
पटना। बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी है।
श्री चौधरी ने नूतन वर्ष की पूर्व संध्या पर प्रदेश और देश वासियों को शुभकानाएं देते हुए कहा कि नया साल समस्त बिहार और देश वासियों के लिए सुख-शांति और समृद्धि का वर्ष होगा।
उन्होंने मां भगवती से भी प्रार्थना की है कि नए साल में बिहारवासियों के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली दें। श्री चौधरी ने उम्मीद जताई है कि 2023 में बिहार आर्थिक, राजनीतिक तौर पर केवल देश में ही नहीं बल्कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित कर अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा।




