प्रशान्त कुमार
बेगुसराय ब्यूरो
बेगूसराय में शनिवार को नगर निगम चुनाव का मतगणना दूसरे चरण का कृषि उत्पादन बाजार समिति के प्रांगण में सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ हुई और दोपहर बाद मैदान में खड़े सभी प्रत्याशियों के परिणाम आ गए ! वहीं दूसरी तरफ बखड़ी नगर परिषद का भी मतगणना जीडी कॉलेज के प्रांगण में समय पर शुरू हुई और वहां पर भी सभी प्रत्याशियों के परिणाम दोपहर तक आ गए दोनो जगह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना प्रारंभ हुई !

नगर निगम बेगूसराय के पूर्व मेयर सह साह जदयू नेता पूर्व मेयर संजय कुमार की पत्नी पिंकी देवी बनी मेयर, और डिप्टी मेयर उमेश राय की पत्नी भाजपा नेत्री अनिता राय बन गयी! मिली जानकारी के अनुसार मेयर प्रत्याशी पिंकी देवी को 31,517 मत मिले! वही उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रही दूसरे स्थान पर अंकित कुमार की पत्नी अंजू कुमारी को 14,666 मत मिले इस प्रकार पिंकी देवी ने अंजू कुमारी को 16,851 मतों से हराकर विजई हुई!वहीं डिप्टी मेयर बनी अनिता राय को 21,188 मत प्राप्त हुआ !उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रही रेखा देवी को 20,508 मत मिले! इस प्रकार अनिता राय ने 680 मतों से विजई घोषित हुई
वही बखरी नगर परिषद की मुख्य पार्षद बनी गीता कुशवाहा मुख्य पार्षद गीता कुशवाहा को 5979 मत मिले तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी ज्योति कुमारी को 4685 मत मिला इस प्रकार गीता कुशवाहा ने 1794 मतों से विजई घोषित हुए वहीं उप मुख्य पार्षद पद से ज्ञानती देवी विजई हुए उप मुख्य पार्षद ज्ञानती देवी को 4874 मत मिला वही अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रहे संध्या के श्री को 4652 मत मिला इस प्रकार ज्ञानती देवी ने 222 मतों से हराकर विजयी वनी





