वैशाली-सरकारी अस्पताल की बदहाली की तस्वीर आई सामने, ठेले पर मरीज ले जाते दिखे परिजन!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की दिखी तस्वीर,हॉस्पिटल के बाहर ठेले पर मरीज को इलाज करते नजर आये डॉक्टर।
बिहार में बदहाल स्वास्थ्य सिस्टम की एक और तस्वीर वैशाली के महनार से सामने आया है जहाँ एक व्यक्ति को ईलाज के लिए परिजन ठेले पर लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।ठेले पर मरीज को अस्पताल लेकर आने की बात तो समझ मे आता है लेकिन उसके बाद जो हुआ वह हैरान करने वाला है।बताया जा रहा है कि महनार नगर के देशराजपुर वार्ड संख्या 26 निवासी गनेशी पासवान के 32 वर्षिय पुत्र अरुण पासवान की गुरुवार की सुबह तबियत अचानक बिगड़ गई जिसको चिंताजनक हाल में परिजन ठेले पर लेकर महनार समुदायिक स्वास्थ्य केद्र पहुंचे और ठेले पर ही महनार हॉस्पिटल के डॉक्टर ने मरीज को हॉस्पिटल के बाहर ठेले पर ईलाज किया और ठेले पर ही उसकी मौत हो गई। फिर ठेले से ही परिजन अरुण पासवान के शव को लेकर घर चले गए।ऐसे में बड़ा सवाल यह है की क्या मरीज को अस्पताल के अंदर नही ले जाना चाहिए था,क्या मरने के बाद अस्पताल प्रशासन को एम्बुलेंस से शव नहीं भेजना चाहिए था।।लिहाजा बार बार अस्पताल के बदहाली की तस्वीर सामने आती है लेकिन ना तो अस्पताल की व्यवस्था सुधर रही है और ना अस्पताल कर्मियों और चिकित्सको का रवैया।

Join us on:

Leave a Comment