चोरी का आरोपी युवक चढ़ा भीड़ के हत्थे, पुलिस ने बचाई जान!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट!

आज बेगूसराय में मॉब लिंचिंग का शिकार होने से युवक को पुलिस ने बचा लिया, महज गुटखा चोरी के आरोप में भीड़ द्वारा युवक की बर्बरतापूर्ण पिटाई की जा रही थी, आरोपी चोर की इतनी पिटाई की गई कि उसका पैर टूट गया, और उसे सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में न्यायालय के आदेश पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दरअसल फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाजार में नीरज कुमार साह पर देर रात दुकान से गुटखा की चोरी का आरोप लगा था , जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसे बेरहमी से पीटने लगे । भीड़ में शामिल लोग इतने आक्रोशित थे कि आरोपी चोर नीरज कुमार साह के द्वारा बार-बार माफी मांगने के बावजूद बेरहमी से लाठी डंडे से पीटते रहे जिससे उसका एक पैर पूरी तरह से टूट गया।
भीड़ द्वारा पिटाई की सूचना मिलने पर फुलवरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह नीरज को भीड़ से बचाकर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया और फिर उसे सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। नीरज के पैर टुटे होने की वजह से जेल से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल नीरज कुमार का इलाज कैदी वार्ड सदर अस्पताल में चल रहा है। जांच अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि भीड़ के द्वारा गुटखा चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई की जा रही थी इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी जान बचाई है, उसे कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया है। नीरज कुमार ने बताया कि वह गांजा पी लिया था उसे गुटखा खाने का मन किया तो उसने अपने चचेरे भाई के दुकान से गुटके की चोरी की थी जिसके बाद भीड़ के द्वारा उसकी पिटाई की गई है.

Join us on:

Leave a Comment