कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार कैमूर पहुंचे। मंत्री श्रवण कुमार कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड के बहुआरा गांव में पहुंचे। इसको लेकर बहुआरा गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर डीडीसी गजेंद्र कुमार, डीआरडीए पम्मी रानी, बीडीओ धर्मेंद्र कुमार समेत कई मौजूद रहें। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने लोहिया स्वच्छ बिहार अंतर्गत अपशिष्ट प्रसंस्करण व प्रधान मंत्री आवास योजना का उदघाटन किये। इस दौरान मंत्री ने कहा कि स्वच्छता के मामले में बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाये बहुत ही कारगर साबित हुआ है। पहले शहरों को स्वच्छ बनाया जाता था और अब ग्रामीण क्षेत्र को स्वच्छ बनाया जा रहा है। इसके अलावे अन्य बिंदुओं पर उन्होंने संबोधित किया।




