रिपोर्ट – अमित कुमार
अरवल
बिहार में अपराधी की सरकार चल रही है कि नीतीश कुमार की पता नहीं —–जीवेश मिश्रा
अरवल बिहार में बीजेपी को सरकार से हटने के बाद आपराधिक घटनाओ में वृद्धि हो गयी है. राज्य में लगातार हत्या लूट बलात्कार की घटना घट रही है.दानापुर में चौकीदार कि हत्या कि गुत्थी अभी सुलझा भी नहीं था कि पटना में एक छात्र कि हत्या हो गयी. राज्य में जबसे नीतीश कुमार की सरकार बनी है तब से राज्य में जंगलराज कि पुनरावृति हो गया है. नीतीश कुमार से अब बिहार में सरकार नहीं संभल रही है. उन्हें इस्तीफा दें देना चाहिए. छपरा शराब कांड के बाद बेशर्मी वाला बयान आया. जो पियेगा वह मरेगा. इससे उनका संवेदनहीनता दिखाई पड़ता है. नीतीश कुमार द्वारा घोषित युवराज जब विपक्ष में थे तब बिहार एस एस सी परीक्षा पेपर लिक होने पर उनका बयान आया था कि छात्रों के जो खर्चा हुआ था वह सरकार दें. आज हम मांग करते है कि छात्रों को रहने खाने पीने में रहने में जो अभिभावक का खर्चा हुआ है जिसे सरकार दस हजार रुपया मुआबजा दें. राज्य में शराब का कारोबार सरकार करवा रही है. सरकार के नुमाइंदे जो है वह शराब कारोबार कर रहे है. पूर्णतः शराबबंदी लागू करे या यह क़ानून को वापस ले सरकार.
प्रेस वार्ता में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजेंद्र शर्मा, भाजपा स्वछता मिशन के प्रदेश संयोजक पियूष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामविनय शर्मा, भास्कर कुमार प्रिंस पाण्डेय, ब्रजेश कुमार उपस्थित थे.




