प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में 27 कछुआ को बरौनी जंक्शन पर जीआरपी के द्वारा बरामद किया है। कछुआ तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 27 कछुआ को बरामद होने से बरौनी जंक्शन पर अफरा-तफरी मच गई है। हालांकि इस दौरान पुलिस को चकमा देखकर कछुआ तस्कर भागने में सफल रहा।दरअसल बरौनी जंक्शन पर गोंडा आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन में जीआरपी और एएलटीएफ की टीम छापेमारी की जहां एक जूट के बैग में लावारिस हालत में 27 कछुआ को बरामद किया है। गोंडा आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन के साधारण बोगी से पुलिस ने कछुआ को बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि कछुआ की तस्करी के लिए आसनसोल ले जाया जा रहा था जिसके बाद वहां से इसे कहीं दूसरे पड़ोसी देश में भेजा जाता है। जानकारी के अनुसार कछुआ का इस्तेमाल दवा बनाने में और कुछ देशों में खाने में भी उपयोग किया जाता है । इसको लेकर नेपाल और खासकर चीन में कछुए की डिमांड ज्यादा है जिस वजह से तस्कर कछुए की तस्करी लगातार करते रहते हैं। फिलहाल बरौनी जीआरपी अज्ञात तस्करों पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।





