संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 के अवसर पर मुजफ्फरपुर जिले में दूसरे चरण के मतदान के लिए दिनांक 28.12.2022 को 07ः00 बजे पूर्वाह्न से 05ः00 बजे अपराह्न तक नगर पंचायत मुरौल, माधोपुर सुस्ता एवं नगर निगम मुजफ्फरपुर के लिए मतदान तथा दिनांक 30.12.2022 को मतगणना निर्धारित है। जिला प्रशासन स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए कटिबद्ध है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) -सह- जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135 (ख) में निहित् प्रावधानों के तहत मुजफ्फरपुर जिला के नगर निगम, मुजफ्फरपुर, नगर पंचायत मुरौल एवं नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता के क्षेत्र में दिनांक 28.12.2022 (मतदान की तिथि) को सवैतनिक अवकाश घोषित किया है।
समाहरणालय परिसर स्थित नये सभाकक्ष के उपरी हाॅल में जिला नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या 0621-2211510, 0621-2246002, 0621-2246003, 0621-2211512 कार्यरत रहेगा।
प्रखंड नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या निम्नवत् हैः-
मुरौल – 9431818499
माधोपुर सुस्ता- 8544412684
मतदान तिथि को मतदान केन्द्र के निकट चुनाव कार्य करने पर प्रतिबंध लगाने के उद्येश्य से किसी भी व्यक्ति को सेल्यूलर फोन/काॅडलेश फोन/वायरलेश सेट आदि के साथ मतदान केन्द्र समीप (100 मीटर की परिधि के अंतर्गत) जाने अथवा उसके उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जिलें में अनुज्ञप्तिधारी शस्त्रों को लेकर चलनेवाले पर दं0प्र0सं0 की धारा 144 के अंतर्गत प्रतिबंध लगाया गया है। कोई भी व्यक्ति शस्त्र लेकर भ्रमण नहीं कर सकता है। यदि कोई भी व्यक्ति शस्त्र लेकर भ्रमण करता हुआ पाया गया तो उन्हें अविलम्ब गिरफ्तार किया जाय तथा उनके शस्त्र को जप्त कर लिया जाय तथा कानूनी कार्रवाई भी करें।
मतदान केन्द्र के 200 मीटर की दूरी की परिधि में किसी अभ्यर्थी अथवा उनके निर्वाचन अभिकत्र्ता द्वारा को निर्वाचन केन्द्र नहीं बनाया जाएगा।
स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए सेक्टर, जोनल और सुपर जोनल दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये है।
नगर पंचायत मुरौल एवं नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता निकाय के लिए वीवीकाॅलेजिएट तथा नगर निगम मुजफ्फरपुर के लिए महिला शिल्पकला महाविद्यालय मुजफ्फपुर में बनाया गया है। मतगणना 30 दिसम्बर को होगी।
नगर निगम मुजफ्फरपुर में कुल 49 वार्डो में 311 मतदान केन्द्र बनाये गये है जबकि नगर पंचायत मुरौल और माधोपुर सुस्ता में 10-10 वार्डो के लिए 14-14 मतदान केन्द्र बनाये गये है।




