जमीन विवाद में दबंगों ने ढाया कहर एक ही परिवार के 6 लोगों पर जानलेवा हमला!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद में जमीनी विवाद में दबंगों ने अपना कहर बरपाया है जहां एक परिवार के घर में घुसकर कुदाल तथा लोहे की रॉड से हमला कर मां बेटा समेत छह लोगों खून से लहूलुहान कर दिया है घटना ओबरा थाना क्षेत्र के ओबरा काली मंदिर के समीप की है घायल महिला ने बताया कि गांव के ही रामजी प्रसाद अपनी दबंगई दिखाते हुए जमीन को मांग रहे थे जब महिला ने जमीन देने से इनकार की तब रामजी प्रसाद ने अपने परिवार के साथ कुदाल और लोहे के रॅड से लैस होकर घर में घुसकर हमला बोल दिया जिसमें मां बेटे समेत 6 लोग खून से लहूलुहान हो गए घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां की तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है

Join us on:

Leave a Comment