शान्तिकुंज हरिद्वार द्वारा गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के द्वारा शहर के राजा बाजार के हनुमान नगर मुहल्ले में जन्मदिन के पावन अवसर पर गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। आर.पी.एफ. पटना के पोस्ट पर पदस्थापित श्री मनीष कुमार की सुपुत्री विष्णु प्रिया के पहले जन्मदिन के अवसर पर सुबह में गायत्री परिवार के द्वारा सत्यनारायण स्वामी कथा सह गायत्री यज्ञ हवन का आयोजन किया गया।सांयकाल को दीप महायज्ञ आयोजित हुआ जिसमें गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र से आहूति प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर गायत्री परिवार जहानाबाद के जिला समन्वयक कुमार श्रीकांत ने बताया कि आज पाश्चात्य सभ्यता हमारे घरों में प्रवेश कर गया है।इससे छुटकारा पाने का सबसे सुगम और सुलभ तरीका दीप महायज्ञ है जो हमें संस्कारित करने के साथ-साथ हमें अच्छे रास्ते पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है।जिलेवासियों से करबद्ध प्रार्थना है कि आप भी अपने जन्मदिन एवं विवाह दिन को दीप यज्ञ के माध्यम से मनायें। यह कार्यक्रम निःशुल्क कराया जाता है।
इस पावन अवसर पर मनीष कुमार, प्रियंका कुमारी,गोविन्दम् गायत्री परिवार के रंगेश कुमार, कौशल कुमार, अनिता देवी, रिंकू देवी, उम्दा देवी, ऋषभ, आदित्य, दिवाकर एवं सैंकडों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment