प्रिंस की रिपोर्ट
जिले में एक सप्ताह से नही है कोविडशील्ड वैक्सिन,नए वैरिएंट की दस्तक से लोगो मे बूस्टर डोज लेने की लगी होड़
मुंगेर: कोरोना महामारी के नए वैरिएंट ने देश में दस्तक दे दी है।वहीं गया में भी 11 विदेशी लोगो में कोरोनावायरस पाए गए हैं।जिसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जिलो को पूरी तरह हाई अलर्ट पर रखा गया है।
वहीं कोरोना के नए वेरिएंट की दस्तक के साथ जिले में लोगों के बूस्टर डोस लेने की भी होड़ शुरू हो गई है।लेकिन इस बीच मुंगेर में पिछले 1 सप्ताह से कोविडशील्ड वैक्सिन समाप्त है।जिसके कारण लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।इधर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी जिले में केवल 20 शेसन साइट ही चलाया जा रहा है।
बता दें कि जिले में अब तक 12 से 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के कुल 10 लाख 60 हज़ार 713 लोग वैक्सिन की पहली और 9 लाख 4 हज़ार 231 लोग दूसरी डोज ले चुके हैं।जबकि जिले में अबतक मात्र 2 लाख 10 हज़ार 187 लोगों ने ही बूस्टर डोज लिया है।
वहीं कोरोनावायरस नए वैरिएंट बीएफ7 के दस्तक के साथ लोगों में बूस्टर डोज लेने की होड़ मच गई है।लेकिन जिले में पिछले 22 दिसंबर से कोविडशील्ड वैक्सिन समाप्त हो गया है।जबकि जिले में 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को कोविडशील्ड का ही दो निर्धारित डोज दिया गया है।जिसके कारण बूस्टर डोज लेने आ रहे हैं लगभग सभी लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।
इस बीच सिविल सर्जन डॉक्टर पीएम सहाय ने बताया कि जिले में कोविडशील्ड वैक्सीन समाप्त है।अभी इसके आने की कोई सूचना नहीं है।लेकिन आने के बाद लोगों को डोज दिया जाएगा।




