अमेरिका में तबाही का मंजर , न्यूयार्क के हालत ज्यादा खराब , बर्फ में सफेद हो गया महानगर!

SHARE:

अमेरिका से आलोक कुमार झा शंखनाद के लिए!

अमेरिका के कई राज्‍यों में मौसम जानलेवा बना हुआ है। क्रिसमस के मौके पर इस मौसम ने पूरे देश में 32 लोगों की जान ले ली है। माना जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। कुछ लोग अपनी कार के अंदर ही फंसे रह गए हैं और इस वजह से अथॉरिटीज मान रही हैं कि उनकी मौत हो सकती है। लाखों घरों की बिजली गुल है और बिजनेस ठप पड़े हैं। न्‍यूयॉर्क में हालात बद से बदतर हो गए हैं। यहां पर बफैलो सिटी में एरी झील तक जम गई है। यह जगह न्‍यूयॉर्क के पश्चिम में है। इस मौसम ने क्रिसमस और न्‍यू ईयर की छुट्टियों पर खासा असर डाला है। मौसम विभाग का कहना है कि इस पूरे हफ्ते मौसम इसी तरह से रहेगा और लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है। पूरे शहर में नमक का छिड़काव ताकि बर्फ जमे न▪️

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें