कनाडा में भीषण बस दुर्घटना , एक सिख युवक सहित 4 की मौत!

SHARE:

आलोक कुमार झा शंखनाद के लिए!

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बर्फ से ढके एक राजमार्ग पर बस पलट जाने के कारण हुए हादसे में भारतीय सिख व्यक्ति समेत चार लोगों की मौत होने गई । इस घटना में 50 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि राजमार्ग पर बर्फ के कारण बस पलट गई। हालांकि, हादसे के सटीक कारण की जांच जारी है। कनाडाई अधिकारियों ने मृतकों की पहचान उजागर नहीं की है। वहीं, कनाडा में पंजाबी अखबार के एक स्थानीय पत्रकार ने मृतक सिख की पहचान अमृतसर निवासी 41 वर्षीय करनजोत सिंह सोढी के रूप में की है▪️

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें