संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
जिले में वाहन चेकिंग को लेकर चल रहे अभियान को सघन करने का दिया निदेश। जिला पदाधिकारी ने आज ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में अवैध परिचालित स्कॉर्पियो वाहन पर कारवाई करते हुए जुर्माना वसूली का निदेश दिया। स्वयं जिला पदाधिकारी ने ऑन स्पॉट संज्ञान लिया।स्कॉर्पियो वाहन संख्या BR 05A 8637 का ओवर स्पीडिंग के गलत ढंग से पास लेने तथा यातायात नियम का अवहेलना करने ,सरकारी आदेश का उलंघन करने को लेकर अनुज्ञप्ति रद्द कर दिया गया है।साथ ही मोटर यान अधिनियम की धारा 173,174,183,184 और 190(2) के तहत 19500रुपए का जुर्माना भी वसूली किया गया। जिला पदाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सघन अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा समिति के मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराए




