कैमूर-ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर एक की मौत एक घायल

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा पावर ग्रिड के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर हुई मौत वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों के द्वारा घटना की सूचना दुर्गावती पुलिस को दी गई घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस के द्वारा आनन-फानन में दोनों घायलों को पीएचसी दुर्गावती लाया गया जहां पर चिकित्सकों के द्वारा एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दूसरे का इलाज किया जा रहा है। बता दें कि थाना क्षेत्र के ही खड़सरा गांव निवासी केतु लाल सिंह कुशवाहा एवं संदीप सिंह कुशवाहा दोनों बाइक से सवार होकर सैयदराजा जा रहे थे। जैसे ही दोनों कर्मनाशा बिजली पावर ग्रिड के पास पहुंचे विपरीत दिशा से आ रहा ट्रैक्टर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद लोकल होने के नाते ट्रैक्टर अपनी ट्रैक्टर को लेकर फरार होने में कामयाब रहा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के दौरान केतु लाल सिंह कुशवाहा की मौत हो गई ।दूसरा घायल संदीप कुमार सिंह कुशवाहा का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। परिजनों को जब इसकी सूचना मिली तो परिवार में तथा ग्रामीणों में कोहराम मच गया ।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया।

Join us on:

Leave a Comment