पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद बंधुगंज स्थित मोदनगंज मंडल भाजपा कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं एवं आम दुकानदारों नें सर्व प्रथम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिन सुशासन दिवस के अवसर आयोजित कार्यक्रम में उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया तत्पश्चात सभी नें प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात ‘ कार्यक्रम को देखा और सुना। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री रवि रंजन नें कहा कि आज पूरे देश में भारत रत्न, जननायक, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है । यह एक संयोग ही है कि प्रधानमंत्री जी के इस वर्ष का आखिरी मन की बात कार्यक्रम आज ही के दिन प्रसारित हुआ जिसे पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम जनों नें सुना। कार्यक्रम के दौरान एक वाक्या ऐसा भी हुआ कि एक कार्यकर्ता नें कहा कि काश हमारे गांव या पंचायत में भी कुछ ऐसा कार्य होता जिसका जिक्र मोदी जी मन की बात कार्यक्रम में करते और हम सबों नें आज यह ठाना है कि सभी के सहयोग से हम सब कुछ ऐसा कार्य करेंगे जिसकी गूंज प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम में भी सुनाई पड़ेगी।
उक्त अवसर पर जिला भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कौशलेंन्द्र कुमार, मंडल उपाध्यक्ष रौशन कुमार, संतोंष केसरी, मंडल मंत्री संतोष कुमार, संजीव कुमार, राहुल कुमार, विनीत राज, अभय कुमार, सोनू कुमार, विजय सिंह जैसे कार्यकर्ता गण एवं आम जन सम्मिलित हुए।




